हरियाणा के सीएम नायब सैनी अंबाला पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार सीएम और पूर्व मंत्री अनिल विज के बीच बंद कमरे में 40 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने अनिल विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।