कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और अदाकारा हेमामालिनी पर दिया बयान अब सियासी रूप से नया विवाद खड़ा कर रहा है। इस मामले में वीरवार को एक तरफ तो महिला आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुरजेवाला को नोटिस थमाया है। वहीं हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को भेड़िया तक कह दिया।