फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में बीच हाईवे पर पलटी कार, तीन घायल

अंबाला सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारा के निकट फ्लाईओवर पर एक वैगन आर कार मंगलवार दोपहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने पलटी कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान मेरठ निवासी राशिद, अल्फाज, जानू के रूप में हुई है। कार चालक राशिद को ज्यादा चोटें आने पर उपचार के लिए सिटी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया व अन्य दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई। हादसे के बाद फ्लाईओवर का यातायात प्रभावित हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से पलटी कार को सीधा करवाया और जांच शुरू कर दी। घायल राशिद ने बताया कि वह कबाड़ का काम करते हैं। वह मेरठ से पंजाब के होशियारपुर जा रहे थे। अल्फाज ने बताया कि इनकी कार के आगे चल रहा कार चालक मोबाइल में व्यस्त था, उसने अचानक ब्रेक लगाई तो इनकी गाड़ी पलट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें