फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में फैक्टरी के बाहर खड़ी गाड़ी से नकदी भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी

अंबाला में फैक्टरी के बाहर खड़ी गाड़ी से नकदी भरा बैग चोरी हो गया। घटना अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर एक फैक्ट्री के बाहर हुई। फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। फैक्टरी मालिक पवन कुमार बंसल ने बताया कि 28 जनवरी को शाम करीब 6.40 बजे वो लोग अपना सामान कार में रख रहे थे। इसमें वो आधा सामान रख चुके थे। इसके अंदर दो लाख रुपये नकद एक कंप्यूटर बैग, 20-25 क्रेडिट कार्ड व बैंक की पासबुग व बैंक के लॉकर की चाबियां थीं। इतने में दो व्यक्ति एक्टिवा पर आए और कार की डिग्गी से लैपटॉप सहित नकदी वाला बैग लेकर भाग गए। इस दौरान काफी शोर मचाया और उनका कार से पीछा भी किया, लेकिन वो पकड़ में नहीं आए। इस संबंध में फैक्ट्री मालिक पवन की तरफ से वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है ताकि आरोपियों की धरपकड़ हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें