फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में निगम क्षेत्र के 23388 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक, मेयर ने फाइल पर किए हस्ताक्षर

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Oct 2025 04:04 PM IST

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 23388 से ज्यादा लाल डोरा संपत्ति धारकों को स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक मिलेगा। मालिकाना हक देने के लिए मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने शुक्रवार को फाइल पर हस्ताक्षर किए। मेयर शैलजा सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में शुरू हुई स्वामित्व योजना का फायदा अभी तक अंबाला शहर निगम के लोगों को नहीं मिल पाया था। उन्होंने इस प्रक्रिया को नगर निगम में अधिकारियों के साथ मिलकर आगे बढ़वाया और अब इस फाइल पर हस्ताक्षर कर इस प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाने का काम किया। वहीं, मालिकाना हक मिलने से लोगों को एक प्रमाण-पत्र मिल जाएगा। मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने कहा कि मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार की ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम क्षेत्र में आने वाले 23388 से ज्यादा लाल डोरा संपत्तियों के मालिकाना हक देने की फाइल पर हस्ताक्षर कर शहरवासियों को दिवाली का तोहफा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नायब सैनी जी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार हरियाणा में रोजाना नायाब कम कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें