अंबाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया। जिसमें विभिन्न जिलों से हजारों शिकायतकर्ता पहुंचे। जनता दरबार में पानीपत से कई लोग आए, जिन्होंने मांग की कि ट्रैफिक कांस्टेबल आशीष कुमार उर्फ सिंघम को पानीपत में ही तैनात किया जाए।