भारतीय जनता पार्टी ने 12 अक्टूबर से गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकार इस यात्रा को रवाना किया। आदिवासी समुदाय के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए भाजपा की यह तीसरी आदिवासी गौरव यात्रा है।