फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया निवासी पन्नेलाल पुत्र छांगुर उम्र 40 वर्ष की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पन्नेलाल पिछले दो वर्षों से ग्राम सभा गहिरा के एक परिवार में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार की रात लगभग 9.30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि पन्नेलाल को बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। पन्नेलाल जहां मजदूरी करता था उस घर के लोगों ने बताया कि कूलर का तार लगाते समय करेंट की चपेट में आने से पन्नेलाल घायल हो गया। आनन-फानन में उसे खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की दादी बेली देवी ने पुलिस को तहरीर देकर दिनेश यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें