कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो वर्तमान मौसम रबी की फसल के लिए अनुकूल है। तीन दिन पहले हुई बारिश के अलावा रात में पड़ रही शीत रबी की फसल के लिए अमृत की तरह है। न्यूनतम तापमान भले ही औसत तापमान के बराबर बना हुआ है, लेकिन रात और सुबह पड़ रहा कोहरा व शीत फसल के लिए अनुकूल है।