गीडा थानाक्षेत्र के देइयापार मोड़ के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच रुकने की जगह उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो युवक घायल हो गए। मौके पर जाकर पूछताछ करने पर इनकी पहचान अश्नवनी और शिवा के रूप में हुई।