सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को ब्रह्मपुर ब्लॉक पर बना सार्वजनिक शौचालय मुंह चिढ़ा रहा है। शौचालय बहुत दिनों से खराब और बंद पड़ा है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ब्लॉक में काम से आने वाले लोगों को शौचालय न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। पुरुष तो किसी तरह काम चला लेते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है।