गोरखपुर रेलवे गोल्फ ग्राउंड के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पंप कर्मचारियों के मुताबिक सुबह से ही ग्राहकों की संख्या बढ़ गई थी। भीड़ के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी। ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। ज्यादातर लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराते दिखे।स्थानीय लोगों के अनुसार पेट्रोल-डीजल की किल्लत या रेट बढ़ने की अफवाह के चलते लोग पंपों पर पहुंच रहे हैं।