बुढ़िया माता मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे हृदय से यहां आकर माता की पूजा करता है, उसकी कभी भी असमय मौत नहीं होती है। माता अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करती हैं। बुढ़िया माई मंदिर के बारे में कहा जाता है कि लाठी का सहारा लेकर चलने वाली एक चमत्कारी श्वेत वस्त्रधारी वृद्धा के सम्मान में बनाया गया है। नवरात्र के पहले दिन बुढ़िया माता मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। दर्शन-पूजन के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।