दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब थिएटर की विधिवत पढ़ाई होगी। विवि प्रशासन ने डिप्लोमा इन थिएटर कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कोर्स में कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट या संबंधित विभाग से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।