गोरखपुर क्लब के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण ली। गोरखपुर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, ब्यूरो चीफ और बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नई टीम ने पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करने, पेशे की गरिमा बनाए रखने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता के लिए एसोसिएशन हमेशा आवाज उठाता रहेगा।