उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रथल पाली की परीक्षा रविवार की सुबह संपन्न हुई। विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर अभ्यर्थी दूसरे पाली के परीक्षा की तैयारियां जुट गए। गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के कुल 107 केंद्रों पर कुल 49,111 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक दो पालियों में होगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में यहां करीब 4,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।