भगवान भरोसे बिजली व्यवस्था, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना गोरखपुर। जंगल कौड़िया क्षेत्र के टिकरिया गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। गांव में कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण तारों का सहारा लकड़ी के खंभों से लिया गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में लकड़ी के खंभों के कमजोर होने और बिजली के तारों के नीचे आने का खतरा और बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है