फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशे में धुत बस चालक ने यात्री को पीटा, हंगामा-देवरिया जा रही थी बस

चौरीचौरा क्षेत्र के फुलवरिया में गोरखपुर से देवरिया जा रही रोडवेज बस में हंगामा हो गया। नशे में धुत बस चालक ने विरोध करने पर यात्री की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। परिवहन निगम की बस्ती डिपो की बस (यूपी 53 सीटी 9553) गोरखपुर से 15 सवारी भरकर देवरिया जा रही थी। महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के मुजुरी निवासी अवनीश कुमार बस में सवार थे। अवनीश ने आरोप लगाया कि संविदा चालक नशे में धुत होकर बस चला रहा था। बार-बार ओवरटेक कर रहा था। तेज रफ्तार से बस चलाने का विरोध किया तो चालक ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद अवनीश ने बस रोकने को कहा। आरोप लगाया कि फुलवरिया में बस रोककर ड्राइवर व कंडक्टर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें