फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और पुलिस प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, नाली की खोदाई शुरू

सिकरीगंज कस्बे में कुछ व्यवसायियों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण करीब छह माह से नाली निर्माण का कार्य रुका हुआ था। जिसके कारण सड़क का चौड़ीकरण भी नहीं हो पा रहा था। बुधवार को तहसील प्रशासन खजनी और सिकरीगंज थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर नाली की खोदाई शुरू कराई गई। इस बीच कुछ लोगों का सड़क पर पड़ रहा बार्जा, चबूतरा और टीनशेड जेसीबी से हटाया गया। कुछ लोगों को बृहस्पतिवार तक बार्जा हटाने की चेतावनी दी गई। नाली का कुछ हिस्सा पहले बन चुका था। लेकिन कुछ लोगों के विरोध और व्यवधान उत्पन्न करने के कारण शेष कार्य नहीं हो पा रहा था। नाली खोदाई के दौरान कुछ व्यवसायियों ने नोकझोंक शुरू किया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए अतिक्रमण हटवाने के साथ ही नाली की खोदाई शुरू कराई

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें