अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर शामिल रहा। शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों के साथ शहरवासियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। कैंपस में सुबह से ही योगमय माहौल रहा। कुलपति पूनम टंडन ने सभी को योग शिविर की बधाई दी। कहा, ढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। योग से एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। छात्रों से अपील की गई कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ रोज योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।बताया कि दो सप्ताह से अलग-अलग माध्यम से विश्वविद्यालय की तरफ से योग को लेकर जनजागरुकता का काम भी किया जा रहा था।