राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवां में हुई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक की अध्यक्षता परिषद के महिला विंग की अध्यक्ष विनीता सिंह और संचालन महामंत्री एवं प्रख्यात कवियत्री डॉ० सरिता सिंह ने किया। बैठक में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने आई०टी०आई० के सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उसे लिखित रूप से लिया जिसे स्थानीय स्तर और शासन स्तर पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।