राजकीय बौद्ध संग्रहालय और गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग द्वारा प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्रायें विषय पर आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यान कार्यशाला का सोमवार को समापन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत करने में कुलपति प्रो पूनम टंडन, प्रो राजवंत राव, प्रो प्रज्ञा चतुर्वेदी, डॉ यशवंत सिंह राठौड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।