सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनी शिकायतें, दिए निर्देश गोरखपुर। सरदारनगर के चौरीचौरा तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम रवि कुमार सिंह और सीओ कुंदन सिंह ने फरियादियों की समस्यायों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय सिंह, विजय कुमार यादव, बीडीओ ब्रह्मपुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।