भारतीय जनता पार्टी ने चौरीचौरा की पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही चौरीचौरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।