गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में मंगलवार को पूर्वदशम और दशामोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआईओएस अजित कुमार सिंह ने की। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रद्धा मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, कमलेश मौर्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।