गोरखपुर के पिपराइच में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित पारंपरिक भरत मिलाप शोभायात्रा और श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों को लेकर पूरे नगर को अयोध्या की तरह सजाया गया है। चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर लौट रहे श्रीराम और भरत के मिलन का मनोहारी दृश्य देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से दर्जनों आकर्षक झांकियां रामलीला मैदान पहुंच रही हैं। वहीं, अखाड़ों के कलाकार शस्त्र पूजन के बाद अपने करतब दिखा रहे हैं।