रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बौद्ध संग्रहालय के सामने वॉटर वेज रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह पांच बजे के करीब आग लग गई। इसमें झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुबह के समय टहलने वालों की भीड़ भी जुट गई। टीम ने आग को बुझाते हुए भीड़ को हटाया।