गोरखपुर विश्वविद्यालय में विधि के विद्यार्थियों ने संविधान दिवस समारोह के प्रथम दिवस पर मूट कोर्ट मंचन किया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विधि के विद्यार्थियों ने जो मूट कोर्ट का मंचन किया वह एकदम जीवंत था। पूरे मंचन के दौरान यह नहीं आभास हुआ कि ये एक आभासी न्यायालय का दृश्य है, दोनों पक्षों के अधिवक्ता, गवाह और न्यायाधीश के अभिनय में बच्चों ने सजीव कर दिया।