फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुबह साइकिल से निकले नगर आयुक्त, देखा अतिक्रमण, जानिए अभियंताओं को क्या दी सीख

गोरखपुर के गोपलापुर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम नाले का निर्माण करा रहा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। काम की गति धीमी मिली तो अवर अभियंता को निर्देशित किया कि इस मार्ग पर लोगों ने सड़क तक बढ़कर अतिक्रमण कर लिया है। इसे हटवाए बिना नाले को मोड़ते हुए निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने अवर अभियंता अभय सोनकर को सख्त निर्देश दिया कि गोपलापुर में सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के बाद ही नाले का निर्माण होना है। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को निर्देशित किया कि नाले का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें