रजिस्ट्री कार्यालय में पीपी मॉडल लागू करने के विरोध में मंगलवार को जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य अधिवक्ताओं ने पुराने कलेक्ट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन की वजह से रजिस्ट्री दफ्तर खाली पड़ा रहा और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने पीपी मॉडल को वापस लेने की मांग की।