पार्क रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएं हरियाली की साड़ियों और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। उत्सव के दौरान सदस्याओं ने तीज के गीतों पर नृत्य किया और खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। हरियाली, झूले और मेहंदी का माहौल देखने को मिला।