एपीस फाउंडेशन विंग की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फ़ूलों, रंग-बिरंगी झण्डियों और मटकी सजावट से सुशोभित किया गयाl बच्चों ने राधा और कृष्ण के रूप मे रंगारंग वेश-भूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया l सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण भक्ति गीत, नृत्य और नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी घटनाओ का भावपूर्ण चित्रण किया गया l