सहजनवां इलाके के भीटी रावत में दरोगा (प्रधान बंदी रक्षक) वीरेंद्र यादव की जान महज चार टोकरी मिट्टी के चक्कर में चली गई। विवादित जमीन से इतनी ही मिट्टी लेने के लिए आरोपी गए थे और एक पड़ोसी के विरोध के बाद वीरेंद्र पहुंच गए और मारपीट में ही उनकी जान चली गई। अभी चंद दिनों पहले ही वह ओपन हार्ट सर्जरी कराए थे, इस वजह से मौत की वजह हार्ट अटैक का आना भी बताया जा रहा है। क्योंकि, शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।