जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। तेज बूंदाबांदी के साथ रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह से ही आकाश में बादल छाए थे। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हुई जो करीब 1 घंटे तक जारी रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।