फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अवैध तरीके से गैंगस्टर ने अर्जित की थी संपत्ति, एक करोड़ का मकान जब्त

धोखाधड़ी, लूट और रंगदारी मांगने के आरोपी राजघाट के पहाड़पुर निवासी मो. शहनवाज उर्फ शानू का एक करोड़ का मकान पुलिस और प्रशासन ने जब्त कर लिया। शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। राजघाट के पहाड़पुर स्थित मो. शहनवाज के घर दोपहर में पुलिस बल और प्रशासन की टीम पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। घर पर ताला लगाकर सील किया। इस दौरान नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, राजस्व टीम, तिवारीपुर और राजघाट थाने की पुलिस मौजूद रही। मो. शहनवाज पर कोतवाली और राजघाट में कुल पांच केस धोखाधड़ी, लूट और रंगदारी मांगने के आरोप में दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें