गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सीएम योगी के साथ सांसद रवि किशन, प्रवीण निषाद, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के साथ शहर के गणमान्य, व्यापारी, चिकित्सक समेत अन्य लोग मौजूद थे। लोक गायक राकेश श्रीवास्तव अपने गीतों से होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। इसी बीच राकेश श्रीवास्तव खेले मसाने में होरी गीत गाने लगे। सांसद रवि किशन मंच से नीचे आकर गीत पर भाव-विभोर होकर झूमने लगे। वहीं, पास खड़े पूर्व उपसभापति सुरेंद्र जायसवाल इसी बीच सांसद के पास आए और उनके सिर पर पांच सौ रुपये की नोट घुमाकर उनकी नजर उतारी और गीत गा रहे राकेश श्रीवास्तव को भेंट कर दिया।