गोरखपुर। गुलरिहा के शिवपुर सहबाजगंज स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार की देर रात तीन बाल अपचारी फरार हो गए थे। देवरिया, चौरी चौरा और तिवारीपुर के तीनों बाल अपचारियों ने रात में की थी मारपीट और इसके बाद छत के कूदकर रास्ते भाग गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी सवाल उठ रहा है कि तीनों अपचारी एक साथ भागे, दो पकड़े गए और इसमें तीसरा बाल अपचारी अभी तक फरार है। ऐसे में ये आखिर कहां गया? हालांकि इस वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।