चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरा में मनबढ़ युवकों द्वारा गोली मारने के मामले में सोमवार की सुबह फॉरेंसिंक विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थाल से गोली और अन्य साक्ष्यों के सैंपल इकट्ठा किए गए। मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर गांव के ही सतेंद्र उर्फ छांगुर, इसराफील उर्फ फ़ाटील, आकाश गौड़ गाली गुप्ता समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया था।