गोरखपुर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर 12 अक्टूबर को पुर्दिलपुर स्थित नवाब कॉटेज में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर, प्रदेश और प्रदेश के बाहर से भी कई वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराया गया।