गोरखपुर में बारिश के बीच किसानों को नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने खेत से अपने गेहूं नहीं कटवाए थे, उनकी फसल बारिश की वजह से नुकसान हो गई है। लोगों ने खेतों में फसल काट कर रखी थी, अगले दिन उठा ले जाएंगे, बारिश की वजह से इनके खेतों में जलजमाव हो गया और फसल भीग गई। ऐसा ही हाल गोरखपुर के नौसड़, पिपरी बाघागाड़ा क्षेत्र में सामने आया। बारिश से परेशान किसान फसल बचाने के लिए अपने गेहूं को प्लास्टिक से ढक रहा है तो कोई सूखने का प्रयास कर रहा है।