कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच में बुधवार को मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर की टीमों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान चारों जिलों के प्रधानाचार्य और क्रीड़ा शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुशीनगर और महराजगंज के बीच मैच का शुभारंभ हुआ।