उद्यान विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके अलावा विधायक विपिन सिंह,महेंद्र पाल सिंह,मोहन वर्मा,शलभ मणि त्रिपाठी,प्रदीप शुक्ला व अन्य लोग मौजूद रहे।