समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को गीडा थानाक्षेत्र के अमटौरा गॉव में रामधनी निषाद के परिवार से मिलने जा रहा था। गांव के ही दबंग लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की जानकारी तथा शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए सपा नेताओं का एक दल गांव जा रहा था। इससे पहले ही प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों सहित उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गोरखपुर पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया।