श्री राणी सती दादी जी के फाल्गुन शोभायात्रा एवं भजनोत्सव का आयोजन हुआ। शोभायात्रा प्रातः 7 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद शाम को 6 बजे विजय चौक पर भजनोत्सव का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति, महाप्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।