गोरखपुर महोत्सव में जारी पास को लेकर नगर निगम के पार्षदों ने जमकर हंगामा मचाया। सदन शुरू होते ही पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। महोत्सव का पास न मिलने से नाराज 68 पार्षदों ने सदन हाल से बैठक का बहिष्कार कर बाहर धरने पर बैठ गए। सुबह से लेकर देर शाम तक हंगामा चलता रहा।