मुहर्रम के मौके पर सोमवार को मियां बाजार की प्रसिद्ध कंकड़ की ताजिया का जुलूस स्करगंज मोहल्ले से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद लोग शामिल हुए। ताजिया के दीदार और मातम के साथ जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ आगे बढ़ा। लोगों ने नौहा और मर्सिया पढ़कर इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।