चौरी चौरा थाना परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह और नायब तहसीलदार संजय सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। अधिकारियों ने मामलों का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।