मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश कुमार झा ने शनिवार को पीपीगंज स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, दवाओं के रखरखाव एवं स्टोरेज व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।