गोरखपुर के विभिन्न चर्चों, जैसे सेंट जोसेफ, सेंट जॉन, क्राइस्ट चर्च, और सेंट एंथोनी में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चों और युवा कैरोल गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्मदिन के मौके पर अलग अलग चर्चों में केक काटे गए। इससे पहले, देर रात विशेष प्रार्थनाएं हुईं, कैरोल गाए गए, केक काटे गए और लोगों ने 'मैरी क्रिसमस' की शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरे शहर में उत्साह और भाईचारे का माहौल रहा।