सिकरीगंज पुल के पास बृहस्पतिवार को भोर में सीमेंट लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक केदारनाथ सीमेंट लादकर अमेठी से देवरिया जा रहा था। बृहस्पतिवार को भोर करीब 4:30 बजे सिकरीगंज रामजानकी मार्ग पर स्थिति कुआनो नदी का पुल पार करते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक चालक ने बताया कि डिवाइडर के पास कोई संकेतक नहीं होने से यह घटना हुई है।